World Cancer Day 2021: विश्व कैंसर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

विश्व कैंसर दिवस 2021: 4 फरवरी  को हर साल विश्वभर में कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है।  अलग-अलग थीम के साथ हर वर्ष कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।  कैंसर एक जानलेवा बीमारी है।  हर साल दुनिया से लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं, लगातार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, जोकि चिंता का विषय है।  यह जानलेवा बीमारी कब इंसान के पूरे शरीर में फ़ैल जाती है, उसे पता भी नहीं चलता और जब उसे इसके बारे में पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है।  कैंसर को लेकर लोगों के मन में इस तरह की गलत जानकारी भी है कि यह छूने से फैलता है, जिस वजह से कैंसर पीड़ितों को घृणा और अछूत के रूप में देखा जाता है। आइए विश्व कैंसर दिवस से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानते हैं।

World Cancer Awareness Day 2021-

कैंसर क्या है?

कैंसर एक तरह की जानलेवा बीमारी है, जब हमारे शरीर की कोशिकाओं के समूह अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं, जो हमें महसूस भी नहीं होता।  धीरे-धीरे यह कैंसर का रूप धारण कर लेती है। यह बीमारी 100 से भी अधिक प्रकार की होती है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है।

यह भी पढ़ें :-  शहीद दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

World Cancer Day 2021- विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

  • विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष 4 फ़रवरी को विश्वभर में मनाया जाता है।  
  • वैश्विक एनजीओ  अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) की स्थापना साल 1933 में हुई थी और इसी संघ द्वारा विश्व कैंसर दिवस की स्थापना की गयी।
  • पहली बार 1933 में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में विश्व कैंसर दिवस मनाया था।  
  • निर्धरित थीम के अनुसार विश्व कैंसर दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।  2019 से 2021 तक यानी तीन वर्षों के लिए इसकी थीम ‘मैं हूं और मैं रहूंगा’ रखी गयी थी।
  • इस थीम का मतलब है कैंसर पीड़ित में जीने की आस को जगाना, उसे विश्वास दिलाना की वह इस बीमारी से लड़ सकता है।  

World Cancer Day 2021- विश्व कैंसर दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • आम लोगों में कैसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
  • कैंसर से कैसे बचा जा सकता है, किन उपायों से इसका बचाव करना है, ऐसी हर जानकारी इस दिन जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से दी जाती है।
  • इस बीमारी को लेकर लोगों के दिमाग में काफी मिथक हैं, जैसे कई लोग यह सोचते हैं कि कैंसर छूने से फैलता है, जिस वजह से कई बार कैंसर पीड़ितों के साथ गलत व्यवहार भी किया जाता है।  बता दें कि कैंसर छूने से नहीं फैलता है।
  • कार्यक्रमों में यह भी बताया जाता है कि, कैंसर पीड़ित को एक आम इंसान की तरह अच्छा महसूस कराना चाहिए, भले ही उसके जीने की उम्मीद काफी कम हो।  

विश्व कैंसर दिवस थीम (World Cancer Day Theme List)

हर वर्ष विश्व कैंसर दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो इस प्रकार हैं-

विश्व कैंसर डे 2019- 2020 का थीम- I Am and I Will
विश्व कैंसर डे 2016- 2018 की थीम- We can, I can
विश्व कैंसर डे 2015 की थीम – Not beyond us
विश्व कैंसर डे 2014 की थीम – Debunk the Myths
विश्व कैंसर डे 2013 की थीम –  Cancer Myths – Get the Facts
विश्व कैंसर डे 2012 की थीम – Together let’s do something
विश्व कैंसर डे 2010- 2011 की थीम – Cancer can be prevented

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*