ताजमहल के बारे में जानकारी: Taj Mahal History and Interesting Facts In Hindi

Taj mahal History, Story and Interesting Facts in Hindi: भारत में मुग़ल वंश द्वारा सबसे नायब चीजों में से एक ताज महल है। मुग़ल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ के इंतकाल के बाद उसकी याद में इस नायाब मकबरे को बनवाया था। इस महल को पूरी तरह से संगमरमर से बनाया गया है। करीब 20 सालों से भी ज्यादा समय में इस मकबरे को तैयार किया गया था। ताज महल के अंदर शाहजहां और मुमताज की कब्र है। आइए ताजमहल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और इससे जुड़े  रहस्यों के बारे में जानते हैं।

ताजमहल के बारे में जानकारी (About Taj Mahal in Hindi)

उत्तरप्रदेश के नगर आगरा में यमुना नदी के किनारे ताजमहल स्थित है। इसकी ख़ूबसूरती और सबसे अलग आकार की वजह से वर्ष 1983 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साईट (Taj Mahal World Heritage Site) का हिस्सा बनाया गया था। वहीँ वर्ष 2000 में इसे दुनिया के सात अजूबों (Taj Mahal 7 Wonders of the World) में जगह दी गयी थी। इसे इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है। मुग़ल वंश के शासक शारजाह के आदेशानुसार ताजमहल को बनाने का कार्य वर्ष 1632 में शुरू हुआ और 1653 में यह नायाब मकबरा पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया, यानी ताजमहल को बनने में 22 वर्षों का समय लगा था। इसका मुख्य गुंबद 60 फीट ऊंचा और 80 फीट चौड़ा है, जिसे बनाने में 15 वर्षों का समय लगा था।

पहले मध्यप्रदेश में बनने वाला था ताजमहल (Mumtaz Mahal Death in Burhanpur Madhya Pradesh)

मुग़ल साम्राज्य के पांचवें सम्राट शाहजहां ने अपनी दूसरी पत्नी मुमताज़ महल अर्जुमंद बानो बेगम की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। जब मुमताज ने 17 जून 1931 को अपनी 17वीं संतान को जन्म दिया उस समय प्रसाव के दौरान उनका इंतकाल हो गया। उनकी मृत्यु मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के जैनाबाद में हुई थी। शाहजहाँ मुमताज से बेहद प्यार करते थे और उनकी याद में उन्होंने पहले ताजमहल को बुरहानपुर में बनाने का मन बनाया, लेकिन बाद में उन्होंने इसे आगरा में बनाने का निर्णय लिया।

ताजमहल के अंदर क्या है? (Taj Mahal Inside)

42 एकड़ में फैले इस वर्गाकार महल के मुख्य कक्ष में मुमताज महल एवं शाहजहाँ की नकली कब्रें हैं तथा असली कब्रें निचले तल पर स्थित हैं, इसे मुमताज का मकबरा नाम दिया गया था, क्योंकि मुमताज की अंतिम इच्छा थी कि उनकी कब्र को उनके नाम के मकबरे में दफनाया जाए। इस वजह से शाहजहाँ ने पहले मुमताज की कब्र को बगीचे में दफना कर रखा। जब पूर्णरूप से ताजमहल का काम हो गया तब उनकी कब्र को बगीचे से निकाल कर महल के बीचों बीच दफनाया गया।

ताजमहल किसने तैयार किया? (Who Build Taj Mahal Architecture)

वस्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी (Ustad Ahmad Lahori) की देखरेख में ताजमहल को तैयार किया गया था, उन्हें ख़ास ईरान से बुलवाया गया था। इसके निर्माण कार्य के लिए विदेशों से मजदूरों बुलवाया गया था। 20 हजार मजदूरों की मेहनत से यह बेशकीमती महल तैयार हुआ था और इसका निर्माण कार्य खत्म होने के बाद शाहजहाँ ने सभी मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे।

ताजमहल बदलता है अपना रंग? (Does Taj Mahal Change Color)

संगमरमर के पत्थरों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करीब 1000 हाथियों द्वारा किया गया था। इसे बनाने में संगमरमर के अलावा 28 अलग-अलग किस्मों के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से इसका रंग चरों पहर अलग-अलग दिखाई देता है। सुबह के वक़्त इसका रंग गुलाबी, दोपहर में सफ़ेद, शाम के समय भद्दा और पूर्णिमा की रात को सुनहरा नजर आता है। पत्थरों और अन्य रत्नों को अफगानिस्तान, तिब्बत, बगदाद, इजिप्त, रूस, ईरान जैसे देशों से एकत्रित किया गया था। उस समय इस कीमती महल को बनाने में 3 करोड़ 20 लाख रुपए का खर्चा आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*