Sports GK in Hindi: List of international cricket Stadium in India
List of international cricket Stadium in India: भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्थापित किये गए हैं। देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की संख्या कुल 52 है, जिनमें से 21 सक्रिय हैं। विश्व में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भारत में ही हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है जहाँ 29 से ज्यादा स्टेडियम हैं। नीचे आपको भारत में स्थित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सूची दी गई हैं, जिनके बारे में अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है। साथ इन सभी स्टेडियम से जुड़े ख़ास तथ्यों के बारे में भी बताया गया है, जो प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं।
Sports GK in Hindi: List of international cricket Stadium in India–
Sn. | Stadium Name | City | State |
1. | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | अहमदाबाद | गुजरात |
2 | सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | राजकोट | गुजरात |
2. | अरुण जेटली स्टेडियम | नई दिल्ली | केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली |
3. | ईडन गार्डनस | कोलकाता | पश्चिम बंगाल |
4. | एम.ए. चिदंबरम् स्टेडियम | चेन्नई | तमिलनाडु |
5. | ब्रबोर्ने स्टेडियम | मुंबई | महाराष्ट्र |
6. | वानखेड़े स्टेडियम | मुंबई | महाराष्ट्र |
7. | विदर्व क्रिकेट स्टेडियम | नागपुर | महाराष्ट्र |
8. | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | पुणे | महाराष्ट्र |
9. | ग्रीनपार्क स्टेडियम | कानपुर | उत्तर प्रदेश |
10. | ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड | ग्रेटर नोएडा | उत्तर प्रदेश |
12. | अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम | लखनऊ | उत्तर प्रदेश |
13. | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम | मोहाली | पंजाब |
14. | बाराबती स्टेडियम | कटक | ओडिशा |
15. | डॉक्टर वाई.एस. राजशेखरा रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम | विशाखापट्नम | आंध्रप्रदेश |
16. | होल्कर स्टेडियम | इंदौर | मध्यप्रदेश |
17. | नेहरू क्रिकेट स्टेडियम | इंदौर | मध्यप्रदेश |
18. | राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | हैदराबाद | तेलंगाना |
19. | JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | रांची | झारखंड |
20. | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश |
21. | बारस्पारा स्टेडियम | गुवाहाटी | असम |
22. | ग्रीनफ़ील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | तिरुवनंतपुरम | केरला |
23. | राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | देहरादून | उत्तराखंड |
Contents
नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
Narendra Modi Cricket Stadium: यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम (Largest cricket stadium in the world) है, जो गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के पास स्थित है। पहले ऑस्ट्रेलिया में स्थित मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम था, जोकि इस स्टेडियम के शुरू होने के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया है।नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का पुराना नाम मोटेरा सरदार पटेल स्टेडियम था, लेकिन 24 फ़रवरी 2021 को इसका नाम बदल दिया गया। यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है, जिसमें 1 लाख 35 हजार लोग बैठकर मैच देख सकते हैं।
सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम
Saurashtra Cricket Association Stadium: यह स्टेडियम गुजरात राज्य के राजकोट में स्थित है| इस स्टेडियम का पुराना नाम खांदेरी क्रिकेट स्टेडियम था, जिसे बदलकर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम कर दिया गया।
अरुण जेटली स्टेडियम
Arun Jaitley Cricket Stadium/ Firoz Shah Kotla Cricket Stadium: यह स्टेडियम देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। अरुण जेटली स्टेडियम का पुराना नाम फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम था।
ईडन गार्डनस
Eden Garden’s: ईडन गार्डनस स्टेडियम पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता में स्थित है।
एम.ए. चिदंबरम् स्टेडियम
M.A. Chidambaram Stadium/ Chepauk Stadium: यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर में स्थित है। इस स्टेडियम को चेपक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।
Leave a Reply