World History GK – पहला विश्व युद्ध कब और क्यों हुआ था, पूरी जानकारी

First World War History General Knowledge (GK): वर्ष 1914 से प्रथम विश्व युद्ध का आगाज हुआ था, जो 1918 में खत्म हुआ था। जब यह युद्ध शुरू हुआ था, तब किसी भी देश ने कल्पना नहीं की थी कि यह लड़ाई 4 सालों तक चलेगी और इससे सभी को इतनी हानि होगी। पहले विश्व युद्ध में करीब 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की जान गई थी और इससे दोगुना लोग घायल हुए थे। आखिर क्यों हुआ था विश्व युद्ध, कौन-कौन से देश में शामिल हुए थे, प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका कब शामिल हुआ और क्यों, आइए इससे जुड़ी हर जानकारी के बारे में जानते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Major Countries of First World War – पहले विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले प्रमुख देश

ऑस्ट्रिया-हंगरी, सर्बिया, रूस, फ़्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, बेल्जियम, यूएसए

World War 1 in Hindi – ऑस्ट्रिया-हंगरी का बोस्निया पर कब्ज़ा

यूरोप में ऑस्ट्रिया-हंगरी ने अपने करीबी देश बोस्निया पर कब्ज़ा कर लिया, जो सर्बिया के करीब था। सर्बिया ने इस बात पर आपत्ति जताई की ऑस्ट्रिया-हंगरी ने बोस्निया पर कब्ज़ा क्यों किया और साथ ही उसे यह भी डर लगने लगा कि कहीं आने वाले समय में वह सर्बिया को छोटा देश समझ कर उस पर भी कब्ज़ा ना कर ले।  बोस्निया पर कब्ज़ा करने के बाद ऑस्ट्रिया-हंगरी उत्तराधिकारी आर्चड्यूक फ़र्डिनेंड अपनी पत्नी के साथ बोस्निया में साराएवो के दौरे की योजना बनाई। वहीँ दूसरी ओर सर्बिया के ब्लैक हैण्ड नामक ग्रुप ने बोस्निया में घुसकर आर्चड्यूक को जान से मारने की योजना बनाई।

First world war reason in Hindi – प्रथम विश्व युद्ध का कारण

सर्बिया के अधिकारीयों को इस बात की जानकारी मिल गई थी कि आर्चड्यूक फ़र्डिनेंड पर जानलेवा हमला होने वाला है। सर्बिया की ओर से आर्चड्यूक को पत्र लिखकर यह भी कहा गया कि वे बोस्निया दौरे पर ना जाएं, लेकिन इसके बावजूद भी वे इस दौरे पर गए और यहां उनपर 28 जून 1914 को पहले बम के द्वारा और फिर यह कोशिश नाकाम होने पर गोलियों से हमला किया गया। हमले के दौरान आर्चड्यूक फ़र्डिनेंड और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हमला करने वालों में से एक पकड़ा गया और वह सर्बिया का नागरिक था, इसके बाद ऑस्ट्रिया-हंगरी में बदले की आग भड़क उठी और उनसे सोचा की यह सर्बिया पर कब्ज़ा करने का अच्छा मौका है।

First World war in HIndi – प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ?

ऑस्ट्रिया-हंगरी ने पहले पत्र लिखकर सर्बिया से कहा कि वह अपने देश का कार्यभार हमें सौंप दे, लेकिन सर्बिया ने  ऑस्ट्रिया-हंगरी की इस बात को मानने से इंकार कर दिया और फिर 28 जुलाई 1914 को दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध आरम्भ हो गया। ऑस्ट्रिया-हंगरी, जर्मनी और इटली के बीच एक संधि हुई थी, जिसके तहत तीनों ने युद्ध के दौरान एक दूसरे का साथ देने का वादा किया था। इस संधि की वजह से जर्मनी भी इस युद्ध में ऑस्ट्रिया-हंगरी का साथ देने के लिए आ गया, लेकिन इटली ने इस युद्ध का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। 

About First World War- जब फ़्रांस हुआ युद्ध में शामिल…

ऑस्ट्रिया-हंगरी पडोसी देश जर्मनी का साथ मिलने से मजबूत हो गया था, जिसके बाद रूस ने एक संधि के तहत युद्ध में सर्बिया का साथ दिया। रूस, फ़्रांस और ब्रिटेन के बीच भी एक संधि हुई थी, जिसके तहत रूस ने फ़्रांस से मदद मांगी, लेकिन इस समय फ़्रांस ने युद्ध में उतरने से इनकार कर दिया, लेकिन उसने अपनी सेना को बॉर्डर पर तैनात कर दिया। जर्मनी को डर लगने लगा कि कहीं फ़्रांस उस पर अचानक हमला न कर दे और उसने बेल्जियम में घुसकर फ़्रांस पर हमला करने की योजना बनाई, लेकिन बेल्जियम ने जर्मनी को अपने देश में नहीं घुसने दिया और यहाँ की बॉर्डर पर भी दोनों देशों के बीच युद्ध होने लगा। फ़्रांस और बेल्जियम, पर जर्मनी की सेना भारी पड़ रही थी, जिस वजह से एक संधि के तहत बेल्जियम ने ब्रिटेन से मदद मांगी और फिर वह मदद के लिए युद्ध में जर्मनी के खिलाफ उतर गया।

US Entry in First World War- अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध में कब शामिल हुआ और क्यों?

प्रथम विश्व युद्ध शुरू होने के करीब ढाई साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति वूड्रो विल्सन ने अपने देश को इस युद्ध से दूर रखा। फ़्रांस, ब्रिटेन ने जब यूएस से मदद मांगी तो उसने यह कहकर युद्ध में उतरने से इनकार कर दिया कि उसका यूरोप से कुछ लेना देना नहीं है। इधर जर्मनी ने समुदी रस्ते पर यात्रियों के जहाज पर भी हमला करना शुरू कर दिया। जर्मनी सेना की यू-बोट नें इंग्लैंड के लुसितानिया नाम के जहाज पर आक्रमण करके उसे डुबो दिया, इसमें मौजूद सभी 1200 लोग मारे गए, जिसमें 128 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। यूएस, जर्मनी के इस हमले से आगबबूला हो गया। जर्मनी ने माफीनामा लिखकर यूएस को शांत किया और उससे कहा कि वह इस युद्ध में न उतरे। यूएस ने युद्ध में न उतरकर हथियार भेजकर रुपए कमाने का काम जारी रखा, लेकिन जब जर्मनी ने मैक्सिको को अमेरिका के खिलाफ भड़काया तब अमरीका को इस युद्ध में उतरना पड़ा।

Who won first World War – पहला विश्व युद्ध किसने जीता?

अमेरिका ने मैक्सिको से एक लड़ाई के दौरान टेक्सस, एरीजोना और न्यू मेक्सिको की सरहदों को जीत लिया था। जर्मनी के विदेश मामलों के मंत्री आर्थर सिमरमन की ओर से मैक्सिको को संदेश दिया गया था कि आप अमेरिका पर हमला कीजिए, हम आपको अमेरिका से आपके हारे हुए क्षेत्र को वापस दिलाने में मदद करेंगे। यह संदेश मैक्सिको के पास पहुँचने से पहले ही लीक हो गया और अमेरिका को इसकी जानकारी मिल गई, जिसके बाद अमेरिका 6 अप्रैल 1917 को प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हो गया। अमेरिका के आने के बाद ऑस्ट्रिया-हंगरी और जर्मनी की इस युद्ध में हार हुई।

First World War Important Facts in Hindi प्रथम युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 जुलाई 1918 को शुरू होने वाला प्रथम विश्व युद्ध 11 नवंबर 1918 को समाप्त हुआ।
  • यह युद्ध कुल 52 हफ्तों तक यानि लगभग 4 वर्षों से अधिक समय तक चला था।
  • कई सारे देशों के जुडने के कारण इस युद्ध को विश्व युद्ध की संज्ञा दी गयी थी।
  • इस युद्ध में लगभग 37 देशों ने भाग लिया था। 
  • इसे द ग्रेट वार भी कहा जाता है।
  • प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत (First World War in India) पर ब्रिटेन का राज था और इस युद्ध में उसने ब्रिटेन की सेना के अंतर्गत भाग लिया था।
  • पहले विश्व युद्ध में लगभग 1 करोड़ 70 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी।
  • कुल 8 लाख भारतीय सैनिक इस युद्ध में लड़े जिसमें कुल 47746 सैनिक मारे गये और 65000 जख्मी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*